How to Do Child’s Pose Step by Step in Hindi | Fitness With Nikita: अगर आप योग की शुरुआत कर रहे है तो इस आसन से शुरुआत कर सकते है।
- यह एक बहुत ही आसान आसन है, जिसे करना बहुत आसान है, लेकिन इसके फायदे बेहद खास हैं। इस आसन को किसी भी उम्र का व्यक्ति आसानी से कर सकता है।
- बालासन एक संस्कृत शब्द है जहां बाला का अर्थ है “बच्चा” और आसन का अर्थ है योग मुद्रा। इस प्रकार इन दोनों शब्दों का सामूहिक अर्थ है बच्चे की तरह बैठने की मुद्रा। इसलिए इस मुद्रा को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है।
- यह एक विश्राम मुद्रा है जो किसी भी आसन से पहले या आसन को करने के बाद कर सकते है।
- बालासन में आपकी शारीरिक मुद्रा मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की तरह होती है, इसलिए इसे बालासन और गर्भासन के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मां के गर्भ को अच्छा आराम देने के लिए और कोई जगह नहीं है, इसलिए जब भी कोई व्यक्ति बालासन का अभ्यास करता है, उसे बेहद शांति प्राप्ति होती है।
बालासन करने के तरिके (How to do Child’s Pose step by step in Hindi)
किसी भी आसन का अभ्यास शुरू करने से पहले उसे करने के सही तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं बालासन करने का सही तरीका क्या है।
- मैट पर घुटनो के बल (वज्रासन) में बैठ जाएँ |
- शरीर का पूरा बल जाँघों के ऊपर रखें |
- दोनों पैरों के घुटनो को मिलाकर रखें या उनमें थोड़ा सा गैप भी रख सकते है ,कमर गर्दन सीधे रखें |
- लम्बी गहरी सांस भरते हुए शरीर को सामने की तरफ झुकाएं | दोनों हाथों को सामने ज़मीन पर रखें,हथेलियों का रूख निचे की तरफ रखें |
- धीरे-धीरे अपनी छाती को जाँघों की तरफ दबाव डालें |
- माथे और नासिका को ज़मीन से स्पर्श करें |
- इसी स्तिथि को बालासन कहते है |
- इस मुद्रा में 1 मिनट तक रहें और धीरे-धीरे सांस लेते रहें।
बालासन के लाभ (Benefits of Child’s Pose in Hindi )
यह एक सामान्य आसन है और इस आसन को कोई भी बहुत आसानी से कर सकता है। बाल मुद्रा अधिक कठिन नहीं है और यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत सहायक है।
- इस आसन द्वारा मन में सकारात्मक भावनाओं का संचार होता है एंव यह मन के नकारात्मक विचारों को नष्ट करने में भी मदद करता है।
- बालासन को विश्राम मुद्रा कहा जाता है क्योंकि यह शरीर थकान को दूर करने में मदद करता है।
- इस आसन का रोजाना करने से डिप्रेशन, तनाव और चिंता दूर हो जाती है और व्यक्ति का दिमाग शांत रहता है।
- यह आसन माइग्रेन और चिड़चिड़ापन दूर करने में भी मदद करता है।
- योग पेट और उसके अंगों को उत्तेजित करके एसिडिटी, कब्ज और पेट की कई समस्याओं से निजात दिलाता है। बालासन योगासन को करते समय आपके पेट और आंतों में दबाव पड़ता है जो पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है।
- यह योग कूल्हों, कंधों, हैमस्ट्रिंग और कलाई को फैलाता है और मजबूत करता है।
- इस आसन को करने से रीढ़ के साथ-साथ पैर की मांसपेशियां अधिक लचीली हो जाती हैं।
- इस आसन का अभ्यास करते समय आगे की ओर झुकना होता है इसलिए यह आसन पीठ और पीठ दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
- शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बालासन बहुत फायदेमंद होता है। बाल मुद्रा करने से व्यक्ति की मांसपेशियों, जोड़ों में खिंचाव आता है। जिससे उन्हें ताकत मिलती है।
बालासन करते समय बरती जाने वाली सावधानियॉं (Precautions While Doing Child’s Pose in Hindi)
योग करना तब फायदेमंद होता है जब हम इन्हें सही तरीके से और सही पोस्चर में करते हैं। जरा सी गलती हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है।
- अगर बालासन करते समय माथे को फर्श पर रखने में परेशानी महसूस करते हैं, तो सिर के नीचे तकिया लगा सकते हैं।
- अगर कोई व्यक्ति दस्त से पीड़ित है तो उसे ये आसन नहीं करना चाहिए।
- गर्भवति महिलाएं इस आसन को ३ महीने तक कर सकती है परंतु उन्हें इस मुद्रा को करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- अगर किसी को जोड़ों के दर्द की शिकायत है या हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं तो ये आसन नहीं करना चाहिए।
समय अंतराल (Time Interval)
- योग के अनुसार जब प्रात:काल इसका अभ्यास करना सबसे अच्छा समय है ।
- किसी कारण से सुबह इसका अभ्यास नहीं कर सकते तो शाम को भी इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन अभ्यास और भोजन के बीच कम से कम 3 से 5 घंटे का अंतर होना चाहिए।
You Can Also Visit On My YouTube Channel: Fitness With Nikita
Also, Read
Best Diet Chart for Covid 19 Patients in Hindi/English
- 5 Yoga Poses To Strong Your Immune System Against Covid-19
- Yoga Asanas for Whom Just Recovered From COVID-19
- How to do Anulom-Vilom Pranayama
- Kapalbhati Pranayama Step by Step
- How to do Bhastrika Pranayama | भस्त्रिका प्राणयाम | Breath of Fire
- Best Top 5 Yoga Poses to Cure Diabetes at Home
- Best 5 Yoga Asanas to Help You Cure Piles
- How to do (Mayurasana) Peacock Pose in Hindi | मयूरासन करने का तरीका
- Best 5 Yoga Poses for Joint Pain & Arthritis in Hindi
- Top 5 Yoga poses to relieve Breathing Problems in Hindi
- 8 Easy Ways to Boost Your Stamina at Home Naturally
- Yoga Poses for High Blood Pressure in Hindi
Watch Best Hollywood Movies, Bollywood Movies, and Web Series in Full HD FREE.