How to do (Mayurasana) Peacock Pose in Hindi | मयूरासन करने का तरीका | Mayurasana (Peacock Pose) karne ka tarika in Hindi
- मयूरासन एक उत्तम आर्म बैलेंसिंग मुद्रा है जो शरीर को टोन और डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। अंग्रेजी में ‘पीकॉक पोज़’ (मयूर अर्थ मोर) के रूप में भी जाना जाता है, यह हठ योग के सबसे पुराने आसनों में से एक है, जिसमें पूरा शरीर एक मोर का आकार लेता है।
- शुरुआत में यह आसन करने में थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन अभ्यास करने से इसमें महारत हासिल की जा सकती है।सुबह के समय इस आसन का अभ्यास करने का सबसे अच्छा समय है।यदि सुबह संभव नहीं है, तो शाम को भी इसका अभ्यास किया जा सकता हैं।
मयूरासन करने की विधि (Mayurasana karne ki Vidhi in Hindi) How to do Peacock Pose in Hindi ?
- घुटनो को मोड़कर बैठ जाएँ |
- घुटनों के बीच में गैप करके, एड़ियों को एक-दूसरे के पास रखें |
- आगे की ओर झुकते हुए, अंगुलियों को अपने शरीर की ओर इंगित करते हुए हथेलियों को घुटनों के बीच ज़मीन पर रखें |
- अपनी कोहनियों को धीरे से मोड़ें और उन्हें अपने पेट की ओर दबाएं, अपने शरीर का सारा वज़न अपने हाथों पर रखें |
- धीरे-धीरे पैरों को पीछे की ओर फैलाएं, और जमीन से ऊपर उठाएं |
- अंतिम स्तिथि में शरीर का सारा भर हाथों की हथेलियों पर होगा, और पूरा शरीर जमीन के ऊपर और समानांतर होना चाहिए |
- सामने देखते हुए कुछ देर इस मुद्रा में रुकें और वापिस पहली स्तिथि में आ जाएँ |
- इस आसन को कम से कम चार से पांच बार दोहराएं।
- अपनी शक्ति के अनुसार इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं |
मयूरासन से होने वाले लाभ (Mayurasana se hone waale labh in Hindi) Benefits of Peacock Pose:-
- पाचन क्रिया को सुधारने मदद करता है |
- यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, काले धब्बे और पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है |
- इस आसन द्वारा ब्लड सर्कुलेशन मं सुधार होता है |
- नियमित अभ्यास करने से कंधे, कलाई, कोहनी और रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है|
- एसिडिटी, कब्ज और मधुमेह जैसी बिमारियों को कम करने में मदद करता है|
- बैलेंसिंग पावर बढ़ती है |
- मन और शरीर के संतुलन को बनाये रखता है |
मयूरासन को करने का आसान तरीका (Mayurasana ko Karne ka Asaan Tarika in Hindi) Easy Way to do Peacock Pose:-
- यदि शुरुआत में मयूरासन थोड़ा मुश्किल लगता है, तो पहले हंसासन का अभ्यास कर सकते हैं।
- इसके अलावा, यदि आपको अपनी कोहनी पर अपने शरीर को संतुलित करना मुश्किल लगता है, तो आप आसन के अभ्यस्त होने तक अपने सिर और टखनों को सहारा देने के लिए ब्लॉक का उपयोग कर सकते हैं।
मयूरासन करते समय सावधानियां (Mayurasana karte samay savdhaniyan in Hindi) Preacutions While doing Peacock Pose in Hindi:-
- यदि कलाई, कोहनी या कंधे में कोई चोट है, तो मयूरासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- यदि हर्निया, पेप्टिक अल्सर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या आंत में समस्या है तो इस आसन को करने से बचें।
- गर्भवती महिलाएं इस आसन का अभ्यास कतई न करें।
- अगर इस आसन का अभ्यास करते समय आपको कोई दर्द या परेशानी महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं और कुछ देर आराम करें। यदि समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलह लें।
- जिन लोगों के पेट की हाल ही में सर्जरी हुई है उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए।
- इस आसन को करने से पहले और बाद में कुछ और आसन का अभ्यास कर लें |
You Can Also Visit On My YouTube Channel: Fitness With Nikita
Also, Read
Best Diet Chart for Covid 19 Patients in Hindi/English
- 5 Yoga Poses To Strong Your Immune System Against Covid-19
- Yoga Asanas for Whom Just Recovered From COVID-19
- How to do Anulom-Vilom Pranayama
- Kapalbhati Pranayama Step by Step
- How to do Bhastrika Pranayama | भस्त्रिका प्राणयाम | Breath of Fire
- Best Top 5 Yoga Poses to Cure Diabetes at Home
- Best 5 Yoga Asanas to help You Cure Piles
Watch Best Hollywood Movies, Bollywood Movies, and Web Series in Full HD FREE.