HOW TO MEDITATE IN HINDI | ध्यान करने का सही तरीका | ध्यान कैसे करें | ध्यान के फायदे

1
1032

HOW TO MEDITATE IN HINDI | ध्यान करने का सही तरीका | ध्यान कैसे करें | ध्यान के फायदे: मेडिटेशन का अर्थ होता है, एकाग्र भाव से ध्यान लगाना, जिसका उद्देश्य होता है मनुष्य को आत्मिक शांति प्रदान करना। ध्यान (Meditation) एक प्रकार की क्रिया है, जिसमें इंसान अपने मन को चेतन की एक विशेष अवस्था में लाने की कोशिश करता है।

इसमें अपने मन को शांति देने से लेकर आंतरिक ऊर्जा (Energy) या जीवन- शक्ति का निर्माण करना हो सकता है, जो हमारी जिंदगी मे सकरात्मकता और खुशहाली लाती है। इसकी साहयता से कोई भी इंसान अपने उद्देश्य पर अपना ध्यान केंद्रित करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। मेडिटेशन का चलन अभी हाल- फिलहाल में नहीं आया है बल्कि आदिकाल से लोग इसका इस्तेमाल शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए करते आ रहे हैं।

Meditation Relaxing Music

मेडिटेशन करने का फायदा तभी है, जब आप इसे सही तरीके से करें। यह आपको शारीरिक और मानसिक, दोनों तौर पर शांति और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगा।

  1.  अपना स्थान चुनें : मेडिटेशन के लिए आपको एक शांत स्थान की जरूरत होती है। इसलिए एक अच्छा शांत स्थान चुनें।
  2. सही समय चुनें : सही स्थान की तरह ही सही समय भी चुनना बहुत ज़रूरी होता है। ज्यादातर लोग सुबह-सुबह मेडिटेशन करते हैं। आप चाहें तो दिन के किसी और समय भी मेडिटेशन कर सकते हैं।
  3. शरीर को स्ट्रेच करें : मेडिटेशन करने से पहले 30 सेकेंड तक अपने शरीर को स्ट्रेच करें। स्ट्रेच करने से पूरा शरीर एक सही मोड में आ जाता है।
  4. सही अवस्था में बैठें : चौकड़ी लगाकर, कमर सीधी करके बैठना मेडिटेशन के लिए सही अवस्था मानी जाती है। इससे आपके फोकस करने की और श्वसन की प्रणाली क्षमता आसानी से बढ़ती है। अपनी कमर को सीधा रखें। सीने को चौड़ा रखें और आलथी- पालथी लगाकर बैठें। अपना सिर सीधा रखें और आंखें बंद कर लें।
  5. श्वसन क्रिया : किसी भी तरह के मेडिटेशन को करने के लिए ब्रीदिंग अत्यंत आवश्यक है। धीरे- धीरे सांस लें और छोड़ें और अपनी श्वसन क्रिया पर फोकस करें यानि ध्यान लगाएं। हर गहरी सांस पर गिनती करें और इस क्रिया को दोहराएं। अपनी श्वास पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उसकी गति या तीव्रता को घटाएं या बढ़ाएं नहीं।
  6. दिमाग खाली रखें : मेडिटेशन के दौरान दिमाग में आलतू- फालतू विचारों को न आने दें। खुद को एकाग्र करने के लिए उल्टी गिनती गिनें और ध्यान में फोकस करें।
  7. मेडिटशन को समाप्त करें : याद रखें, ध्यान से बाहर निकलते समय एकदम से अपनी आंखें न खोलें। खुद को धीरे- धीरे फोकस पॉइंट से दूर करें। रिलैक्स रहें लेकिन और श्वास धीरे- धीरे लें और छोड़ें और धीरे- धीरे ही अपनी आंखें भी खोलें।

ध्यान के फायदे (Benefits of Meditation)

HOW TO MEDITATE IN HINDI | ध्यान करने का सही तरीका | ध्यान कैसे करें | ध्यान के फायदे
HOW TO MEDITATE IN HINDI | ध्यान करने का सही तरीका | ध्यान कैसे करें | ध्यान के फायदे

मेडिटेशन विश्राम पाने की एक प्रक्रिया है। ध्यान करने से हम अपने किसी भी काम को एकाग्रता और रुचि के साथ पूरा कर सकते हैं। मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है, जिसके माध्यम से आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं का निवारण कर सकते हैं।

तनाव दूर करें – Release Stress

ऐसा विशेषज्ञ भी मानते हैं कि रोजाना ध्यान लगाने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे मानसिक तनाव, चिंता, भय और हीनभावना से छुटकारा मिलता है। मेडिटेशन बढ़ते तनाव को कम कर , हॉर्मोनल असंतुलन जैसी परेशानियों को दूर कर हमारे तन- मन को तरोताजा करता है।

खुशी का एहसास – Feeling Happy

मेडिटेशन करने से गुस्सा करने की आदत धीरे- धीरे काबू में आ जाती है, जिससे हमारा मन हमेशा तनाव मुक्त रहते हुए खुश रहता है। रोजाना मेडिटेशन करने से आप लगभग अपने हर इमोशन पर कंट्रोल बनाये रख सकते हैं।

बेदाग और निखरी त्वचा-Glowing Skin

मेडिटेशन आपके शरीर की कोशिकाओं एवं इंद्रियों को नियत्रिंत कर मांसपेशियों को आराम देता है और नई त्वचा कोशिकाओं का निर्माण कर हमारे शरीर को क्रियाशील बनाता है। ये तनाव का मुकाबला कर चेहरे पर पड़ी झुर्रियों की समस्या को दूर करता है।

कंट्रोल में रहता है ब्लडप्रेशर – Control Blood Pressure

मेडिटेशन करने का सबसे बड़ा स्वास्थ्य लाभ यह है कि इसे करने से दिल पर पड़ने वाला दबाव कम होता है, जिससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। ध्यान को ब्लडप्रेशर की समस्या के लिए आप टॉनिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य में लाभदायक – Beneficial in Mental Health

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा आदमी मानसिक रूप से परेशान है। हमारा मन एकाग्र होना तो दूर, संतुष्ट भी नहीं रह पाता है। दिमाग में हर समय उथल- पुथल मची रहती है। ऐसे में दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन से बढ़िया कोई दूसरा उपाय नहीं है।

याददाश्त बढ़ाने में मददगार – Helps in Enhancing Memory

अगर हमारे दिमाग को कुछ जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो वह कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से हमारी याददाश्त भी कमजोर हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए मेडिटेशन करना इसका रामबाण इलाज है।

बुरी आदतों को छोड़ने में कारगर-Effective In Leaving Bad Habits

जी हां, लत कैसी भी हो, मेडिटेशन का सहारा लेकर इसे आसानी से छोड़ा जा सकता है। मेडिटेशन करने से इच्छाशक्ति मजबूत होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसके द्वारा आप अपनी बुरी भावनाओं, आदत और लालसा को नियंत्रित कर उनका त्याग कर सकते हैं।

एकाग्रता में वृद्धि – Increase in Concentration

एक नहीं बल्कि बहुत से शोधों में ये पाया गया है कि मेडिटेशन करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। इस क्रिया के द्वारा आप किसी नीरस कार्य को भी निश्चित समय में आसानी से रुचिपूर्ण तरीके से पूरा कर सकते हैं।

मेडिशन करते समय सावधानियां – Precautions While Doing Meditation

  • ध्यान लगाते समय अपनी सांस को नियंत्रित रखें। अचानक से कम और तेज न करें।
  • मेडिटेशन हमेशा ढीले वस्त्र पहनकर ही करें तो बेहतर रहेगा।
  • ध्यान करने के लिए सूर्योदय से पहले और रात के भोजन से पहले का समय बेहतर रहता है।
  • ध्यान को समाप्त करने के लिए जल्दबाजी न करें, धीरे- धीरे सामान्यावस्था में आना चाहिए।
  • आप चाहें तो ध्यान के समय कुछ सुगंधित फूल और धूप या अगरबत्ती भी रख सकते हैं।
  • कोशिश करें कि ध्यान के समय आपका पेट खाली हो।
  • ध्यान करते समय अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बनाए रखें, इससे आपको खुशी का अनुभव होगा।
  • ध्यान के समय आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए, कंधे तने और सीना बाहर की ओर निकला हुआ होना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

अपने जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए मेडिटेशन सबसे अच्छा माध्यम है। आपके शरीर के साथ आपका मन भी स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

You Can Also Visit On My YouTube Channel: Fitness With Nikita

Also, Read 

Watch Best Hollywood MoviesBollywood Movies, and Web Series in Full HD FREE.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here